“बिकिनी किलर” के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 1944 में सैगॉन (वियतनाम) में जन्मे चार्ल्स के पिता भारतीय और मां वियतनामी थीं। दिखने में बेहद स्मार्ट और चार्मिंग, लेकिन भीतर से खतरनाक—चार्ल्स ने 1970 के दशक में एशिया और यूरोप में कई पर्यटकों को अपना शिकार बनाया। ज़्यादातर विदेशी बैकपैकर्स को ज़हर देकर, लूटकर और बेरहमी से मार डालने की वजह से वह पूरी दुनिया में बदनाम हुआ।
उसकी कहानी पर कई बार किताबें, फिल्में और वेब सीरीज़ बन चुकी हैं। हर बार कोशिश यही रही कि इस रहस्यमयी अपराधी की असली सोच और क्रूरता को सामने लाया जाए। अगर आप भी उसके बारे में जानने को उत्सुक हैं, तो इस वीकेंड OTT पर ये शानदार प्रोजेक्ट्स ज़रूर देखें 👇
Table of Contents
1. inspector zende movies – Netflix
नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी inspector zende movies बने हैं, जो चार्ल्स को पकड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं जिम सर्भ ने “कार्ल भोजराज” का रोल निभाया है, जो चार्ल्स शोभराज से इंस्पायर्ड है। फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है।
2. Black Warrant – Netflix
यह क्राइम ड्रामा किताब Black Warrant: Confessions of a Tihar Jailer (2019) पर आधारित है। इसमें तिहाड़ जेल के किस्से दिखाए गए हैं, जहां कभी चार्ल्स शोभराज भी कैद था। फिल्म के अंत में उसकी चर्चित जेल ब्रेक का राज़ सामने आता है।
3. Mai Aur Charles – JioHotstar
रणदीप हुड्डा स्टारर यह फिल्म चार्ल्स शोभराज की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक—1986 में तिहाड़ जेल से भागने की कहानी—को बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में दिखाती है। डायरेक्टर प्रवाल रमन की यह फिल्म चार्ल्स के रहस्यमयी पर्सनालिटी पर फोकस करती है।
4. The Serpent – Netflix
BBC और Netflix का यह को-प्रोडक्शन पूरी दुनिया में हिट रहा। ताहर रहीम ने चार्ल्स शोभराज का रोल इतना शानदार निभाया है कि देखते ही आप सिहर उठेंगे। जेना कोलमैन इसमें उसकी पार्टनर मारी-आंद्रे लेक्लर्क के रोल में हैं। यह सीरीज़ 1970 के दशक के साउथ-ईस्ट एशिया के बैकपैकिंग ट्रेल पर आधारित है।
5. The Real Serpent: Investigating A Serial Killer – Apple TV
अगर आप फिक्शन नहीं, बल्कि सच देखना चाहते हैं तो यह डॉक्यूमेंट्री बेस्ट है। इसमें चार्ल्स से जुड़े जांच अधिकारियों, पत्रकारों और पीड़ितों के करीबियों के इंटरव्यूज़ शामिल हैं। यह दिखाता है कि इतने सालों तक शोभराज पुलिस को चकमा कैसे देता रहा।












1 thought on “inspector zende movies चार्ल्स शोभराज पर बनीं 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज़, जिन्हें देख आप भी चौंक जाएंगे”