How Anshul Kamboj got Test debut:हरियाणा के अंशुल कंबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। जानिए उनके गाँव से मैनचेस्टर तक के उनके सफर, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा से उनके खास जुड़ाव और आईपीएल तक की उनकी कहानी के बारे में।
Table of Contents
How Anshul Kamboj Got His Test Debut: From Fazilpur to Manchester
हरियाणा के एक छोटे से गाँव से निकलकर मैनचेस्टर में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना – यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि अंशुल कंबोज की हकीकत है। 6 दिसंबर 2000 को करनाल के फाजिलपुर गाँव में जन्मे अंशुल कंबोज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में पदार्पण किया और भारत के 318वें टेस्ट क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया।
खास बात यह है कि अंशुल ने भी उसी मैदान पर कदम रखा था जहाँ 1990 में अनिल कुंबले ने पदार्पण किया था। कुंबले और कंबोज के बीच ‘AK’ नाम से लेकर 10 विकेट तक कई समानताएँ हैं। अनिल कुंबले ने 09 अगस्त 1990 को मैनचेस्टर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अनिल कुंबले के बाद अंशुल कंबोज इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
कुंबले और कम्बोज दोनों ले चुके हैं पारी में 10-10 विकेट
अंशुल कंबोज और अनिल कुंबले का संक्षिप्त नाम भी ‘एके’ है। अनिल कुंबले की तरह अंशुल कंबोज ने भी एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में, हरियाणा की ओर से खेलते हुए अंशुल कंबोज ने रोहतक में केरल के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट लिए थे। तब अंशुल कंबोज ने 30.1 ओवर में मात्र 49 रन देकर 10 विकेट लिए थे। इस दौरान नौ ओवर मेडन भी रहे।
how Anshul Kamboj got Test debut:इतना ही नहीं, अंशुल कंबोज का जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह, करुण नायर और श्रेयस अय्यर से भी खास जुड़ाव है। अंशुल कंबोज 23 जुलाई 2025 को उन भारतीय क्रिकेटरों की सूची में शामिल हुए, जिनका जन्मदिन 6 दिसंबर को होता है। आपको बता दें कि आरपी सिंह का जन्म 06 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था।
रवींद्र जडेजा का जन्म 06 दिसंबर 1988 को नवगांव-खेड़, सौराष्ट्र में हुआ था। करुण नायर का जन्म 06 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। जसप्रीत बुमराह का जन्म 06 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था। श्रेयस अय्यर का जन्म 06 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था।
खेती करते हैं अंशुल के पिता
how Anshul Kamboj got Test debut:अंशुल को यूं तो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी चुन लिया गया। अंशुल कम्बोज किसान परिवार से आते हैं। फाजिलपुर गांव में उनके पिता उधम सिंह खेती करते हैं। अंशुल बचपन बचपन में ही क्रिकेट खेलने लगे थे। क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखते हुए परिवार ने सिर्फ छह साल की उम्र में उन्हें इस खेल की ट्रेनिंग दिलानी शुरू कर दी। अंशुल कम्बोज ने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट ट्रेनिंग भी जारी रखी।
8 KM पैदल चलकर जाते थे अकादमी
how Anshul Kamboj got Test debut:अंशुल कंबोज को करनाल स्थित सतीश राणा की अकादमी तक पहुँचने के लिए अपने घर से लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। इसके लिए वह सुबह 4 बजे उठ जाते थे। 6 फुट 2 इंच लंबे अंशुल को गेंद से स्विंग के साथ-साथ अतिरिक्त उछाल भी मिलता है। वह लगातार एक ही लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
2022 में घरेलू क्रिकेट में किया था डेब्यू
how Anshul Kamboj got Test debut:अंशुल कम्बोज ने साल 2022 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 में 10 मुकाबले खेलते हुए 17 विकेट अपने नाम किए। अंशुल कम्बोज की प्रतिभा को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। अंशुल कम्बोज ने अपने पहले सीजन में 3 मैच में दो विकेट हासिल किए, लेकिन अगले ही साल वह टीम से रिलीज कर दिए गए।
IPL नीलामी में CSK ने 3.4 करोड़ खरीदा था
how Anshul Kamboj got Test debut:आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अंशुल कम्बोज को 3.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अंशुल कम्बोज ने आईपीएल 2025 में सीएसके की ओर से कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए।

अंशुल कम्बोज के पहले दिग्गज बल्लेबाजों की बात करें तो उन्होंने 24 मैचों में 79 विकेट हासिल किये थे, जबकि 25 मैचों में यह खिलाड़ी 40 विकेट ले चुके हैं। असंल कंबोज ने अपने करियर में अब तक 30 टी20 ग्रुप भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 34 शिकार हैं। अंशुल कम्बोज कारगर बल्लेबाज भी हैं, उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में एक बल्लेबाज के साथ 486 रन बनाए हैं।
1 thought on “अंशुल कंबोज: फाजिलपुर के खेतों से मैनचेस्टर की पिच तक, एक किसान बेटे का सपनों का सफर”