India Pakistan war history from 1947 to 2025:भारत और पाकिस्तान, दो पड़ोसी मुल्क जिनके बीच दोस्ती कम और तनाव ज़्यादा रहा है। आज तक पाकिस्तान ने कई बार भारत पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन हर बार भारतीय सेना ने उनके नापाक इरादों को धूल चटाई है। आइए, एक नज़र डालते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सभी बड़े संघर्षों पर।
आजादी और विभाजन की दर्दनाक कहानी
साल 1947 में जब भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली, तो इसके साथ ही देश का बंटवारा भी हुआ। द्वि-राष्ट्र सिद्धांत के आधार पर भारत के दो टुकड़े हुए- भारत और पाकिस्तान। इस विभाजन ने दोनों देशों के बीच एक स्थायी तनाव पैदा कर दिया, जिसकी आग में ये देश कई बार झुलस चुके हैं।

India Pakistan war history from 1947 to 2025 भारत-पाक के बीच हुए युद्धों का इतिहास:
- 1947: पहला भारत-पाक युद्ध
- 1965: दूसरा भारत-पाक युद्ध
- 1971: बांग्लादेश मुक्ति युद्ध
- 1999: कारगिल युद्ध
- 2016: उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक
- 2019: पुलवामा हमला और बालाकोट हमला
- 2025: ऑपरेशन सिंदूर
1947: पहला भारत-पाक युद्ध
India Pakistan war history from 1947 to 2025 आज़ादी के तुरंत बाद ही, पाकिस्तान ने कश्मीर को हड़पने के लिए कबायली लड़ाकों को भेजा। यह युद्ध 1949 तक चला, जब संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ। इसी युद्ध के बाद नियंत्रण रेखा (LOC) बनी, जो आज भी दोनों देशों के बीच की सीमा है।
1965: दूसरा भारत-पाक युद्ध

पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर‘ के तहत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की। भारत ने इसका करारा जवाब दिया, जिससे दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ। अंत में सोवियत संघ और अमेरिका की पहल पर युद्धविराम हुआ।
1971: बांग्लादेश मुक्ति युद्ध
India Pakistan war history from 1947 to 2025 पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) में हिंसा फैलाई। भारत ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता आंदोलन का साथ दिया और सैन्य अभियान शुरू किया। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई और 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसी के साथ बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश बन गया।
1999: कारगिल युद्ध
India Pakistan war history from 1947 to 2025 यह भारत के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर घुसपैठ कर कब्जा कर लिया। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय‘ शुरू किया और अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनों को खदेड़ बाहर किया। इस युद्ध में हमारे कई वीर जवानों ने शहादत दी।
2016: उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक
India Pakistan war history from 1947 to 2025 सितंबर 2016 में, उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला किया। भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर PoK में घुसकर आतंकियों के कई लॉन्च पैडों को तबाह कर दिया।
2019: पुलवामा हमला और बालाकोट हमला
14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। 1971 के बाद यह पाकिस्तान पर किया गया पहला हवाई हमला था।
2025: ऑपरेशन सिंदूर

हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेकसूर भारतीयों की मौत हो गई थी। इस हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल से तेज और सटीक हमले किए गए। सिर्फ 25 मिनट चले इस ऑपरेशन में आतंकियों के 80 से ज़्यादा ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया गया।












2 thoughts on “ऑपरेशन सिंदूर 2025′ से 1947 की जंग तक… जानें भारत-पाक में कब-कब हुई जंग”