निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA (NSKKVY) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विधार्थीयों को शिक्षा और कौशल विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के अनुसार, कक्षा 6 से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर तक पढ़ाई कर रहे विधार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लाभ
NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA के अन्तर्गत आगामी कक्षा में प्रवेश लेने के बाद छात्र और छात्राओं को निम्नलिखित छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी:
कक्षा | छात्र / छात्रा | विकलांग छात्र / छात्रा |
---|---|---|
कक्षा 6 से 8 तक | ₹ 8,000/- प्रति वर्ष | ₹ 9,000/- प्रति वर्ष |
कक्षा 9 से 12 तक | ₹ 9,000/- प्रति वर्ष | ₹ 10,000/- प्रति वर्ष |
आईटीआई | ₹ 9,000/- प्रति वर्ष | ₹ 10,000/- प्रति वर्ष |
डिप्लोमा | ₹ 10,000/- प्रति वर्ष | ₹ 11,000/- प्रति वर्ष |
स्नातक (सामान्य) | ₹ 13,000/- प्रति वर्ष | ₹ 15,000/- प्रति वर्ष |
स्नातक (प्रोफेशनल) | ₹ 18,000/- प्रति वर्ष | ₹ 20,000/- प्रति वर्ष |
स्नातकोत्तर (सामान्य) | ₹ 15,000/- प्रति वर्ष | ₹ 17,000/- प्रति वर्ष |
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) | ₹ 23,000/- प्रति वर्ष | ₹ 25,000/- प्रति वर्ष |

NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA योजना के अंतर्गत लाभार्थी मेधावी छात्रों को निम्नलिखित नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:-
कक्षा | इनाम की राशि |
---|---|
कक्षा 8वीं से 9वीं | ₹ 4,000/- |
कक्षा 11वीं | ₹ 6,000/- |
डिप्लोमा | ₹ 10,000/- |
स्नातक | ₹ 8,000/- |
स्नातकोत्तर | ₹ 12,000/- |
स्नातक (प्रोफेशनल) | ₹ 25,000/- |
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) | ₹ 35,000/- |
पात्रता
NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA शर्तें (सरल हिंदी में ):
- लाभार्थी का पंजीकरण श्रमिक कल्याण बोर्ड में एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक के रूप में होना अनिवार्य है।
- केवल लाभार्थी के पुत्र/पुत्री/पत्नी ही इस शिक्षा सहायता (छात्रवृत्ति) योजना के लिए पात्र होंगे।
- अधिकतम दो बच्चों या एक बच्चा और पत्नी को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
- यदि पति और पत्नी दोनों पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं, तो उनके दो बच्चों को छात्रवृत्ति मिल सकती है।
- मेधावी छात्रों के लिए इनाम राशि (कैश अवॉर्ड) पर कोई संख्या सीमा नहीं होगी।
- छात्र को कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर स्तर तक किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय/कॉलेज में नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए।
- छात्र राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
- इनाम (कैश अवॉर्ड) के लिए:
- कक्षा 8 से 12वीं तक 75% अंक या समकक्ष ग्रेड होना जरूरी है।
- डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर (मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य प्रोफेशनल कोर्स सहित) में 60% या उससे अधिक अंक/ग्रेड होना चाहिए।
- पत्नी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह किसी शैक्षणिक संस्था में नियमित रूप से पढ़ाई कर रही होनी चाहिए।
- छात्रवृत्ति एक वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद ही दी जाएगी।
- गर्मी की छुट्टियों के बाद जब शैक्षणिक संस्था फिर से खुले, तब अगली कक्षा में प्रवेश लेने के बाद ही छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- हालांकि, यदि छात्र ने 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर की अंतिम परीक्षा पास कर ली है, तो अगली कक्षा में प्रवेश लेना आवश्यक नहीं है।
- यदि कोई श्रमिक लगातार एक वर्ष तक अंशदान जमा नहीं करता, तो वह लाभार्थी नहीं माना जाएगा। ऐसे में उसके बेटे/बेटी/पत्नी को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।
- हालांकि, उपयुक्त नियमों के अनुसार पुनः पंजीकरण होने पर छात्रवृत्ति फिर से प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA पंजीकरण प्रक्रिया (रजिस्ट्रेशन)
चरण-1: आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
चरण-2: “Register (रजिस्टर)” ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण-3: अब आप एसएसओ रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:
• नागरिक (Citizen)
चरण-4: अब नीचे दिए गए विकल्पों में से कोई एक चुनें –
जन आधार (Jan Aadhaar):
जन आधार नंबर दर्ज करें, ‘Next’ बटन पर क्लिक करें।
अपना नाम, परिवार के मुखिया का नाम और अन्य सभी सदस्यों के नाम चुनें।
‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।
ओटीपी दर्ज करें और ‘Verify OTP’ बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)
चरण-1: आवेदक को फिर से आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
चरण-2: लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खुलेगा।
चरण-3: डैशबोर्ड में “LDMS” ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण-4: LDMS में, साइड मेन्यू से “Welfare Schemes” चुनें और फिर BOCW Welfare Board को चुनें।
चरण-5: स्क्रीन पर “Apply for Scheme” पर क्लिक करें।
चरण-6: अब एक नई पेज खुलेगी जिसमें राजस्थान श्रमिक कार्ड की सभी योजनाओं की लिस्ट दिखाई देगी। उसमें से संबंधित “योजना” पर क्लिक करें।
चरण-7: सभी जरूरी जानकारियाँ भरें।
चरण-8: Submit पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA हेतु जरूरी दस्तावेज़:
- लाभार्थी के पंजीकरण पहचान पत्र की प्रति।
- लाभार्थी के बैंक खाते की पासबुक का पहला पेज (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज हो)।
- लाभार्थी के आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड की प्रतियां (वैकल्पिक)।
- जिस कक्षा या कोर्स के लिए छात्रवृत्ति मांगी जा रही है, उसकी अंकतालिका की स्वयं सत्यापित (सेल्फ-अटेस्टेड) प्रति।
- फॉर्म में दिए गए निर्धारित स्थान पर शैक्षणिक/प्रशिक्षण संस्था के प्रधान के हस्ताक्षर और मुहर आवश्यक है।
विशेष: अधूरी आवेदन फॉर्म को सक्षम अधिकारी/कार्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसी समय आवश्यक सुधार हेतु आवेदक को लौटा दिया जाएगा।
Frequently Asked Questions
Q.NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA योजना का उद्देश्य क्या है?
A.इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Q.NIRMAN SHRAMIK SIKSHA KAUSHAL VIKAS YOJANA योजना के लिए कौन पात्र है?
A.निर्माण श्रमिक की बेटी, बेटा या पत्नी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
Q.कक्षा 8 से पोस्टग्रेजुएट स्तर तक के मेधावी छात्रों को ₹4,000 से ₹35,000 तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
A.हाँ, नकद पुरस्कार भी हैं।
Q.आप ऑनलाइन कैसे आवेदन कर सकते हैं?
A.राजस्थान के SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर लॉगिन करके,
Q.क्या कोई आवेदन शुल्क है?
A.नहीं
Q.क्या सभी स्ट्रीम के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
A.हाँ
Q.यह योजना किस विभाग के अंतर्गत आती है?
A.राजस्थान का श्रम विभाग
Q.क्या राजस्थान से बाहर के आवेदक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?
A.नहीं
Q.क्या कोई आयु सीमा है?
A.यदि आवेदक निर्माण श्रमिक की पत्नी है, तो पत्नी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Q.क्या यह योजना छात्र छात्रवृत्ति के लिए है?
A.हाँ