पंजाब बाढ़ 2025: पंजाब इस वक्त दशकों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान और लगातार बारिश ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 1,300 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 96,000 हेक्टेयर खेतीबाड़ी डूब चुकी है।
राहत-बचाव कार्यों में NDRF, SDRF, आर्मी और पंजाब पुलिस दिन-रात जुटी हुई हैं। सरकार ने स्थिति को गंभीर मानते हुए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 3 सितंबर तक बंद करने का ऐलान किया है।
पंजाब बाढ़ 2025:किन जिलों पर सबसे ज्यादा असर?
पंजाब बाढ़ 2025 बाढ़ से सबसे ज्यादा असर अमृतसर पर पड़ा है जहां 35,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसके बाद प्रभावित जिलों में –
- फिरोजपुर: 24,015 लोग
- फाजिल्का: 21,562 लोग
- पठानकोट: 15,053 लोग
- गुरदासपुर: 14,500 लोग
- होशियारपुर: 1,152 लोग
अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सबसे ज्यादा 5,549 लोगों को गुरदासपुर में रेस्क्यू किया गया।

मौतों का आंकड़ा
सरकारी बुलेटिन के मुताबिक –
- पठानकोट में सबसे ज्यादा 6 मौतें
- अमृतसर, बरनाला, होशियारपुर, लुधियाना, मानसा और रूपनगर में 3-3 मौतें
- बठिंडा, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली और संगरूर में 1-1 मौत
वहीं पठानकोट में अब भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल कैंप
- फिरोजपुर में 400 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां 8,700 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया।
- गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष देखभाल की जा रही है।
- मोबाइल टीमें गांव-गांव जाकर दवाइयां और ORS बांट रही हैं।
सैटेलाइट से सामने आई बाढ़ की तस्वीर
पंजाब बाढ़ 2025: इंडिया टुडे की OSINT टीम ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी की सैटेलाइट इमेज से खुलासा किया कि रावी नदी अपनी सामान्य चौड़ाई से 10 गुना बढ़ गई। हजारों घर, खेत और गांव पानी में समा गए हैं।
होशियारपुर में हालात सबसे खराब
- गढ़शंकर और होशियारपुर सब-डिवीजन में गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।
- कुकरां बंध टूटने से कई इलाकों में पानी घरों तक घुस गया।
- जिले के 100 गांव बाढ़ प्रभावित घोषित, 5,971 हेक्टेयर खेत डूबे।
- 10 राहत कैंपों में 1,041 लोग रह रहे हैं।

खेतीबाड़ी और ढांचे का नुकसान
- अब तक 96,061 हेक्टेयर खेतीबाड़ी बर्बाद।
- पशुधन को भी बड़ा नुकसान, सही आंकड़ा पानी उतरने के बाद सामने आएगा।
- सड़कें, पुल और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची है।
राहत कार्यों की रफ्तार
- NDRF की 20 टीमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और बठिंडा में तैनात।
- अब तक 14,936 लोगों को आर्मी, BSF और प्रशासन ने बचाया।
निचोड़
पंजाब बाढ़ 2025: पंजाब में बाढ़ का कहर अभी थमा नहीं है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और हजारों एकड़ जमीन बर्बाद हो गई है। राहत-बचाव जारी है लेकिन असली नुकसान का अंदाजा तभी लगेगा जब पानी उतर जाएगा।







