Rajasthan High Court Class IV Jobs 2025 जानिए आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया
Rajasthan High Court Class IV Jobs 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने चतुर्थ श्रेणी (Class IV) कर्मचारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य भर के जिला न्यायालयों, उच्च न्यायालय, RSJA जोधपुर और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में कुल 5,670 पदों पर चतुर्थ श्रेणी (Peon) और अन्य सहायक पदों को भरा जाएगा।
हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे कि इस भर्ती के लिए पात्रता क्या है, आवेदन प्रक्रिया कैसी होगी, चयन कैसे होगा, फीस कितनी देनी होगी और किन दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
Table of Contents
भर्ती की मुख्य जानकारी एक नजर में
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) |
पद का नाम | चपरासी (Class IV Employee) |
कुल पद | 5670 |
योग्यता | कक्षा 10वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
आवेदन की शुरुआत | 26 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय भाषा (हिंदी/राजस्थानी) का ज्ञान और देवनागरी लिपि में लेखन की क्षमता होनी चाहिए।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण के अनुसार SC/ST/OBC/EWS वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वर्ग | अधिकतम आयु सीमा में छूट |
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
EWS | 5 वर्ष (कुछ मामलों में 10 वर्ष) |

आवेदन शुल्क (Application Fees)
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीसी | ₹650 |
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/ईबीसी (राजस्थान) | ₹550 |
एससी/एसटी (राजस्थान) | ₹450 |
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – hcraj.nic.in
- “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
- Class IV Peon Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
- नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- अपना विवरण भरें – नाम, पता, योग्यता आदि
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें – फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि
- फीस का भुगतान करें
- फाइनल फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Rajasthan High Court Class IV Jobs 2025 में चयन प्रत्यक्ष इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर होगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं, तो कोर्ट द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट या लिखित परीक्षा भी करवाई जा सकती है।
चयन के चरण:
- आवेदन की जांच
- इंटरव्यू या स्क्रीनिंग टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम चयन सूची जारी
वेतनमान (Salary)
राजस्थान उच्च न्यायालय के चपरासी पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मेट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो लगभग ₹17,700 – ₹56,200 प्रति माह तक हो सकता है। इसके साथ ही, सरकारी भत्ते जैसे HRA, DA और अन्य लाभ भी मिलते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
APPLY ONLINE | LINK ACTIVATE 27-06-2025 |
DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK HARE |
OFFICIAL WEBSITE | CLICK HARE |
महत्वपूर्ण सुझाव
- आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
- दस्तावेज़ स्पष्ट और स्कैन किए हुए होने चाहिए।
- आवेदन शुल्क समय पर और सही माध्यम से भरें।
- आवेदन की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें – 26 जुलाई 2025।
- कोई भी गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
निष्कर्ष
Rajasthan High Court Class IV Jobs 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो न्यूनतम योग्यता के साथ सरकारी सेवा में आना चाहते हैं। इस भर्ती में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं, जिससे आपके चयन की संभावना बढ़ जाती है। यदि आपने 10वीं पास कर ली है और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।